अल्लू अर्जुन को कल पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था ; आज उनकी घर वापसी हो गयी है जिसमे उनकी नयी फिल्म 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार पहुंचे मिलने.
![]() |
| अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य और डायरेक्टर सुकुमार के साथ |
जैसा की आपको पता ही है 'पुष्पा 2' फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन को बीती कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था , उनकी आज घर वापसी हो गयी है।
घर वापसी करते ही उनके घर पर अभिनेताओं का ताँता लग गया। अल्लू अर्जुन से नागा चैतन्य, राणा दग्गुबाती, डायरेक्टर सुकुमार समेत कई सितारे उनके जुबली हिल्स स्थित घर पर मिलने पहुंच रहे हैं। अल्लू अर्जुन के घर आते ही उनकी पत्नी ने उन्हें गले से लगा लिया और बच्चे भी काफी खुश दिख रहे है।
बता दें की अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था और गिरफ्तारी का कारण यह बताया जा रहा है की 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक प्रीमियम रखा गया जिसमे मची भगदड़ के कारण एक महिला की मृत्यु हो गयी और उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया ।
![]() |
| अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की तस्वीर |
1.कौन थी महिला ?
महिला का नाम रेवती था। वो और उनके 2 बच्चे सान्विका और बेटे श्रीतेज 'पुष्पा 2' देखने गए थे । अल्लू अर्जुन अचानक ही वहां पहुंच जाने से लोगों की धक्का-मुक्की में रेवती और उनका बेटा दब गए। बेहोशि की हालत में उन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया जिसमे मां की मौत को गई, पर बेटे श्रीतेज को बचा लिया गया।
2.अल्लू अर्जुन पर क्या धाराएं लगीं और किस किस के खिलाफ केस दर्ज किया गया ?
भगदड़ में महिला की मौत मामले में मृत महिला के परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के अलावा BNS के सेक्शन 3 (5) के तहत चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। ये सभी धाराएं गैर जमानती धाराएं हैं।
3. अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया
अल्लू अर्जुन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया था और मृत महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया था। अल्लू अर्जुन ने अपने X पर एक वीडियो शेयर किया था और इसमें वे महिला की मौत का अफ़सोस करते नजर आ रहे है जिसमे उन्होंने कहा था कि वह महिला की मौत से आहत हैं और उनके परिवार की मदद के लिए हमेशा खड़े हैं।
अल्लू अर्जुन की वो वीडियो जिसमे उन्होंने महिला के परिवार को मदद देने का किया एलान -
4.मृतक महिला के पति की एक्शन की मांग, अल्लू अर्जुन को ठहराया दोषी
'ईटाइम्स' से बात करते हुए मृत महिला के पति भास्कर ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन को दोषी बताया था। उसने कहा था कि अल्लू अर्जुन ने अगर यह सुचना पुलिस और थिएटर वालों पहले बता दी होती, तो यह हादसा नहीं होता। साथ ही मृत महिला के पति ने कहा कि इस घटना पर कार्रवाई शुरू होनी चाहिए।
![]() |
| अल्लू अर्जुन की हाल ही की तस्वीर जो उन्होंने 11 दिसंबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की |
दर्शकों से निवेदन
कोई भी घटना जो हमारे आस पास घटती है ; कहीं न कहीं हमारे साथ जरूर जुडी होती है। हाल ही में जो घटना ऐसा कहीं भी हो सकता है और ये पहली बार नहीं हुआ है। चाहे कोई अभिनेता आये या कोई हमारा पसंदीदा नेता ; हमे चाहिए की व्यवस्था को बनाये रखने में हम पुलिस और प्रशाशन की मदद करें।
ऐसी किसी भी परिस्थिति में भगदड़ न मचाएं और व्यवस्था बनाये रखने में मदद करे।
हालाँकि मूवी देखना कोई गलत बात नहीं है किन्तु आजकल के युग में जहां अनेक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स है , जहां तक संभव हो अपने घर से देखें।
3



0 Comments